दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मौत का तांडव: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराममहावा

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मौत का तांडव: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

महावा नदी पुल के पास हुआ भीषण हादसा, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्ट मसर्रत अली 
बदायूं दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। उस्मानपुर के पास महावा नदी पुल के निकट सुबह करीब 8 बजे रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम समसपुर पुर, थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि पुष्पेंद्र एसएसवीसी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक से सहसवान की ओर जा रहा था। इसी दौरान महावा नदी पुल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पेंद्र को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार 

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि पुष्पेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में डेढ़ साल का एक मासूम बेटा भी है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। जिस घर में सुबह तक खुशियां थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
एक सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और एक मासूम को उम्रभर के लिए पिता के प्यार से महरूम कर दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया