ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने दीपावली से पहले पत्रकारों को किया सम्मानितभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर कार्यालय पर सहसवान नगर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर किया सम्मान, दी अग्रिम दीपावली की दीं।

ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने दीपावली से पहले पत्रकारों को किया सम्मानित

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर कार्यालय पर सहसवान नगर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर किया सम्मान, दी अग्रिम दीपावली की शुभकामनाएं


संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान, बदायूं। सहसवान बदायूं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में स्थित अपने कार्यालय पर उपस्थित रहकर सहसवान नगर के सभी सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर दीपावली पर्व से पहले सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार निष्पक्षता और सच्चाई के साथ समाज की समस्याओं को उजागर करते हैं।

उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों को माला पहनाकर, मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सहसवान नगर के सभी सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव का आभार व्यक्त किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया