संदेश

स्कूलों में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान

चित्र
स्कूलों में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन प्रवर्तन)श्री हरिओम एवं यात्री मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के द्वारा जनपद में विद्यालयों के आसपास बच्चों को लाने-ले जाने में लगे अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई। चेकिंग में ऐसे ई-रिक्शा की जांच की गई, जो बिना वैध पंजीयन, बिना आवश्यक परमिट अनुमति, बिना वैध फिटनेस, बिना बीमा अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना स्कूली बच्चों का परिवहन करते पाए गए। अभियान के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनमें से 04 ई-रिक्शा के चालान किए गए तथा 06 ई-रिक्शा को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। परिवहन विभाग द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्ध...

सहसवान में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तड़के 6 बिजली चोर पकड़े, विभाग ने वसूला

चित्र
सहसवान में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तड़के 6 बिजली चोर पकड़े, विभाग ने वसूला हड़कंप संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं।क्षेत्र में बढ़ रही बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार तड़के सुबह 5 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की इस औचक छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। SDO के नेतृत्व में चला अभियान विभाग को लंबे समय से मोहल्ला पठान टोला, अकबराबाद और सैफुल्लागंज में कटिया डालकर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए उपखंड अधिकारी (SDO) जयप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार, टीजी-2 हरिपाल सिंह के अलावा लाइन स्टाफ और पुलिस बल शामिल रहा। 6 लोग रंगे हाथों पकड़े सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई में टीम ने 8 लोगों को सीधे एलटी लाइन से केबल काटकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही सभी के खिलाफ चेकिंग रिपोर्ट भरी गई। विभाग द्वारा सभी 6 आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराने और लाखों रुपये का जुर्माना लगाने की विधिक कार्...

सहसवान में अवैध कारोबारियों की खैर नहीं: अवैध अस्पताल और खनन माफियाओं पर कसेगा शिकंजा - (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य

चित्र
सहसवान में अवैध कारोबारियों की खैर नहीं: अवैध अस्पताल और खनन माफियाओं पर कसेगा शिकंजा - (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूँ तहसील सहसवान में अवैध कारोबार करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं। बुधवार को तहसील सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर में किसी भी हाल में अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह अवैध अस्पताल हो या खनन माफिया। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दोनों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।  जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश अवैध अस्पतालों पर सीएमओ टीम के साथ मिलकर सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच होगी। बिना वैध कागज और डिग्री के चल रहे अस्पतालों को सील कर FIR दर्ज की जाएगी। खनन माफियाओं पर तहसील क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट...

सहसवान में सपा का जोरदार धरना प्रदर्शन वोट चोरी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चित्र
सहसवान में सपा का जोरदार धरना प्रदर्शन वोट चोरी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व जोरदार प्रदर्शन संवाददाता मसर्रत अली   सहसवान बदांयू बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लाल टोपी और पार्टी के झंडे लेकर तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपज़िलाधिकारी शौर्य अरोड़ा को सौंपा। सपा नेताओं ने मतदाता सूची का पारदर्शी ऑडिट कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बदायूं सहसवान बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटी। वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शोएब नकवी, दिनेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता लाल टोपी और पार्टी के झंडे लेकर तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के...

पूर्व विधायक डॉ अनवार खा के आवास पर पहुंचे सांसद आदित्य यादवअलीगढ़ अतरौली पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ अनवार खा के

चित्र
पूर्व विधायक डॉ अनवार खा के आवास पर पहुंचे सांसद आदित्य यादव अलीगढ़ अतरौली पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ अनवार खा के आवास पर पहुंचे सांसद आदित्य यादव अतरौली के पूर्व विधायक डॉक्टर अनवर खा का लगभग एक महा पूर्व में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था पूर्व मंत्री डॉ अनवार खा एक ऐसे नेता थे जो की हर समय गरीबों मजलूमों की मदद के लिए आगे रहा करते थे आज उनके आवास पर बदायूं सांसद आदित्य यादव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में खुलेआम पशु घूम रहे हैं उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है गौशालाएं नाम के लिए बनाई गई है महंगाई आसमान छू रही है जनता परेशान हो रही है इस मौके पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर पठान जमाल अनवर सहित लोग मौजूद रहे

भारतीय किसान यूनियन के जन्मदाता बाबा महेंद्र सिंह की 91वी जयंती मनाई गई

चित्र
भारतीय किसान यूनियन के जन्मदाता बाबा महेंद्र सिंह की 91वी जयंती मनाई गई  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक मीटिंग ग्राम बक्सर खालसा में तहसील अध्यक्ष रन सिंह उर्फ पप्पू यादव के आवास पर आयोजित हुई  जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जन्मदाता बाबा महेंद्र सिंह टिकैट की 91वी जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिला महासचिव मजाहिर अली ने कहा कि हमें बाबा महेंद्र सिंह टिकैट के बताए हुए रास्ते पर चलना है तहसील अध्यक्ष रन सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हम सभी को एक भी होकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलना है  इस मौके पर बालवीर सिंह नेत्रपाल, जयपाल सिंह, श्रीपाल, अशोक कुमार, जावेद, सहित मौजूद रहे

एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेज और

चित्र
एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और करीब 100 कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। सहसवान में एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजारों से भरा पिट्टू बैग और एक पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने कार्रवाई की। दिनांक 26 सितंबर को सहसवान स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस ने दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों ने सहसवान कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद विवेचक महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने मुखबिर की सूचना प...