सहसवान में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तड़के 6 बिजली चोर पकड़े, विभाग ने वसूला
सहसवान में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तड़के 6 बिजली चोर पकड़े, विभाग ने वसूला हड़कंप
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान बदायूं।क्षेत्र में बढ़ रही बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार तड़के सुबह 5 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की इस औचक छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
SDO के नेतृत्व में चला अभियान
विभाग को लंबे समय से मोहल्ला पठान टोला, अकबराबाद और सैफुल्लागंज में कटिया डालकर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए उपखंड अधिकारी (SDO) जयप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार, टीजी-2 हरिपाल सिंह के अलावा लाइन स्टाफ और पुलिस बल शामिल रहा।
6 लोग रंगे हाथों पकड़े
सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई में टीम ने 8 लोगों को सीधे एलटी लाइन से केबल काटकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही सभी के खिलाफ चेकिंग रिपोर्ट भरी गई।
विभाग द्वारा सभी 6 आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराने और लाखों रुपये का जुर्माना लगाने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
SDO ने दी सख्त चेतावनी
इस संबंध में SDO जयप्रकाश ने बताया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिल जमा करें और वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर जेल और भारी जुर्माना दोनों भुगतना पड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें