स्कूलों में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान

स्कूलों में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान


रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन प्रवर्तन)श्री हरिओम एवं यात्री मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के द्वारा जनपद में विद्यालयों के आसपास बच्चों को लाने-ले जाने में लगे अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई। चेकिंग में ऐसे ई-रिक्शा की जांच की गई, जो बिना वैध पंजीयन, बिना आवश्यक परमिट अनुमति, बिना वैध फिटनेस, बिना बीमा अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना स्कूली बच्चों का परिवहन करते पाए गए।

अभियान के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनमें से 04 ई-रिक्शा के चालान किए गए तथा 06 ई-रिक्शा को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

परिवहन विभाग द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों से युक्त अधिकृत स्कूली वाहनों का ही प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां संचालित अथवा बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस एवं अन्य आवश्यक मानक पूर्ण हों।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बच्चों के परिवहन में अनियमितता अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला