दियोहरा शेखपुर में 19 देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकली, पांच ट्रैक्टरों पर सजी झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
दियोहरा शेखपुर में 19 देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकली, पांच ट्रैक्टरों पर सजी झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र रिपोर्ट सगीर खान दहगवां, बदायूं। तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में नवनिर्मित त्रिमूर्ति मंदिर स्थित शिव शक्ति मां दुर्गा काली मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई शोभायात्रा रात्रि 9 बजे तक चली। इसमें पांच ट्रैक्टरों पर 19 देवी-देवताओं की मूर्तियां सजाकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, नंदी, गणेश जी, हनुमान जी, खाटू श्याम और मां काली सहित 19 देवी-देवताओं की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की सुंदर झांकियों के साथ डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा शिव शक्ति मां दुर्गा काली मंदिर से प्रारंभ होकर परमहंस आश्रम, कुमरपुर चंदन, हसनपुर टप्पा वैश्य और सूरजपुर टप्पा बेस होते हुए वापस गांव दियोहरा शेखपुर पहुंची। इसके बाद रात्रि 10 से 11 बजे तक प्रसाद वितरण किया गया तथा...