कमरे में बेड के पास मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का

कमरे में बेड के पास मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप


संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में आज मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।उसका शव उसी के कमरे में बेड के पास बैठी अवस्था में मिला। सिर बेड से टिका हुआ था।गले पर निशान थे।पुलिस को विवाहिता के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ मिला।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके वालों ने दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा ब्रह्मपुर निवासी विवाहिता की मां शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी सुजाता उर्फ नेहा 30 वर्षीय की शादी दस साल पहले मीरा सराय मोहल्ला निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी।सुजाता के दो बेटे अर्नब (9 साल) और गर्व (7 साल) हैं।शादी के बाद से जितेंद्र और उसका परिवार उनकी बेटी को लगातार परेशान करता रहता था।काम करने को लेकर परेशान करते थे।कभी मायके पक्ष ने कुछ नहीं दिया,इस बात के ताने मारकर परेशान करते थे।दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की अंगूठी की मांग करते थे।
उन्होंने बताया कि आज मंगलवार सुबह बात करने के लिए सुजाता को फोन लगाया था।उसका फोन बंद जा रहा था। दोपहर में उनकी छोटी बेटी दिशा ने घर पर जाकर बताया कि बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं, छोटी बहन दिशा को उसके कॉलेज के एक दोस्त ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई थी।इसके बाद दिशा घर पहुंची।
सूचना मिलने पर मां शकुंतला और भाई सोनू सागर सुजाता की ससुराल पहुंचे तो पुलिस ने उसका शव कमरे से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। दोनों बच्चे घटना के समय स्कूल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी सुजाता उर्फ नेहा को ससुराल पक्ष ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
*माह पहले महिला थाने में की थी शिकायत:-* विवाहिता के भाई सोनू ने बताया कि बहन को उनके पत्नी जितेंद्र परेशान करते थे। करीब चार माह पहले महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी।इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग कराई।दोनों घर आकर रहने लगे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया