बदायूं में पीईटी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 14,245 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा5,387 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों से लेकर कोषागार तक का किया निरीक्षण

बदायूं में पीईटी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 14,245 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

5,387 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों से लेकर कोषागार तक का किया निरीक्षण

रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जनपद बदायूं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 19,632 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,245 ने परीक्षा दी, जबकि 5,387 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 9,816 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7,116 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2,700 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 9,816 अभ्यर्थियों में से 7,129 ने परीक्षा दी, जबकि 2,687 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे।

परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, सुरक्षा प्रबंधों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा अधिकारियों ने कोषागार पहुंचकर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में पीईटी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया