संदेश

वारंटी-वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, 86 गिरफ्ता एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में देर रात चला विशेष अभियान,

चित्र
वारंटी-वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, 86 गिरफ्ता    एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में देर रात चला विशेष अभियान, एनबीडब्ल्यू वारंटी और वांछित अभियुक्तों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। अपराधियों और कानून से बचकर घूम रहे वारंटी-वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। *एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में 12/13 सितंबर की रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 86 एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से बच रहे तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। देर रात चले इस अभियान से वारंटी-वांछितों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 86 अ...

कछला गंगा घाट पर तीसरे दिन भी लापता इंद्रा की तलाश जारी तीन बच्चे गंगा में डूबे, दो को बचाया; 10 वर्षीय इंद्रा का नहीं मिला

चित्र
कछला गंगा घाट पर तीसरे दिन भी लापता इंद्रा की तलाश जारी   तीन बच्चे गंगा में डूबे, दो को बचाया; 10 वर्षीय इंद्रा का नहीं मिला सुराग रिपोर्ट मसर्रत अली  कछला बदायूं। राजस्थान के भरतपुर जनपद क्षेत्र के गांव दौलत गंगा निवासी वीरन अपने करीब 40 परिजनों के साथ सोरों में पिंडदान के बाद कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान 10 वर्षीय इंद्रा पुत्री वीरन, 15 वर्षीय गोविंदा पुत्र दलवीर और 12 वर्षीय सकीना पुत्री दलवीर गंगा में डूबने लगे। पुलिस और गोताखोरों ने गोविंदा व सकीना को सकुशल बचा लिया, जबकि इंद्रा गंगा में लापता हो गई। रविवार को तीसरे दिन कछला पुलिस चौकी, एसडीआरएफ के 13 गोताखोरों और नगर पंचायत के गोताखोरों ने कछला से कासगंज के कादरगंज तक करीब 35 किलोमीटर गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन इंद्रा का पता नहीं चल सका। मासूम के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेस्क्यू टीमों की तलाश जारी है।

अफीम की झूठी सूचना पर पुलिस की दबिश पड़ी भारी, दरोगा समेत पांच निलंबित जरीफनगर के दयोरा शेखपुर में कार्रवाई से मचा हड़कंप, है।

चित्र
अफीम की झूठी सूचना पर पुलिस की दबिश पड़ी भारी, दरोगा समेत पांच निलंबित  जरीफनगर के दयोरा शेखपुर में कार्रवाई से मचा हड़कंप, जांच में सूचना निकली झूठी; पुलिस टीम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं। जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दयोरा शेखपुर में अफीम होने की सूचना पर की गई पुलिस की दबिश अब पुलिस विभाग के लिए ही भारी पड़ गई। जांच में सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की रिपोर्ट के आधार पर एक उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी विवाद के बीच आरोपी पक्ष द्वारा कथित तौर पर दूसरे पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से उसके घर में अफीम रखे होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ वादी के घर दबिश दे दी। दबिश के बाद जब पूरे मामले की जांच हुई तो अफीम संबंधी सूचना गलत पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच कर...

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर

चित्र
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी नगर में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहसवान विधायक ब्रजेश यादव मौजूद रहे। उन्होंने यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझने तथा संगठन के माध्यम से उन्हें उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में समाजवादी युवज...

पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहरधरोहर को सहेज कर रखना हमारा दायित्व, योगी अचानक नाथ

चित्र
पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहर धरोहर को सहेज कर रखना हमारा दायित्व, योगी अचानक नाथ  रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान (बदायूं) गोरखपुर नाथ पीठ से सहसवान पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पहुंची योगी अचानक नाथ ने कहा की पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहर है धरोहर को संजोकर रखना नाथ संप्रदाय की जिम्मेदारी है। श्री योगी अचानक नाथ पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पर अपनी नाथ संप्रदाय की बाबा नाथ की मूर्ति तथा धरोहर देखने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार रखें। इसके उपरांत योगी अचानक नाथ ने साधु संतों एवं भारी ग्रामीणों के बीच सहसवान तहसील पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की तत्काल सरसोंता तीर्थ स्थल की भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराया जाए।  योगी अचानक नाथ ने कहा की सरकार अन्य संप्रदाय के लोगों से धार्मिक स्थलों पर आने वाला कोई भी पैसा नहीं लेती जबकि हमारे धार्मिक स्थलों पर आने वाला सारा पैसा सरकारे लेती हैं जो सरासर गलत है ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता के नाम लगभग 100 बीघा पक्की भूमि है इसके अलावा बाग बगीचा इ...

गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की

चित्र
गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं सहसवान। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस का आयोजन पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके पीस कमेटी की बैठक भाजपा नेता सभासद सचिन शर्मा, सभासद शाकिर अंसारी जाकिर अली सभासद प्यारे मिया...

जनता के चहेते बने युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, रोजाना दंहगबा आवास पर लगता है जनता

चित्र
जनता के चहेते बने युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, रोजाना दंहगबा आवास पर लगता है जनता दरबार संवाददाता मसर्रत अली  सहसबान दंहगबा भारतीय जनता पार्टी के युवा, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता मयंक गुप्ता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जनसेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले मयंक गुप्ता प्रतिदिन अपने दंहगबा स्थित आवास पर जनता दरबार लगाते हैं। सुबह से ही दूर-दराज से आए लोग अपनी फरियाद लेकर उनके आवास पर पहुंचते हैं। नेताजी खुद एक-एक व्यक्ति से मिलते हैं, उनकी शिकायतों को बड़े ही गंभीरता और धैर्य के साथ सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर उसका निस्तारण करवाते हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। यही वजह है कि आज युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी के दिलों पर मयंक गुप्ता राज करते हैं। जनता के बीच उनकी छवि एक सच्चे जनसेवक और चहेते नेता की है। जनता दरबार में आए एक ग्रामीण ने कहा, "मयंक जी जैसे नेता बहुत कम मिलते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सबकी सुनते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी समस्या का समाधान यहीं होगा।" निश्चित तौर पर मयंक गुप्ता का यह जनसेवा क...