पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहरधरोहर को सहेज कर रखना हमारा दायित्व, योगी अचानक नाथ
पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहर
धरोहर को सहेज कर रखना हमारा दायित्व, योगी अचानक नाथ
रिपोर्ट किशन शर्मा
सहसवान (बदायूं) गोरखपुर नाथ पीठ से सहसवान पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पहुंची योगी अचानक नाथ ने कहा की पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता नाथ संप्रदाय की धरोहर है धरोहर को संजोकर रखना नाथ संप्रदाय की जिम्मेदारी है। श्री योगी अचानक नाथ पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पर अपनी नाथ संप्रदाय की बाबा नाथ की मूर्ति तथा धरोहर देखने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार रखें। इसके उपरांत योगी अचानक नाथ ने साधु संतों एवं भारी ग्रामीणों के बीच सहसवान तहसील पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की तत्काल सरसोंता तीर्थ स्थल की भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराया जाए।
योगी अचानक नाथ ने कहा की सरकार अन्य संप्रदाय के लोगों से धार्मिक स्थलों पर आने वाला कोई भी पैसा नहीं लेती जबकि हमारे धार्मिक स्थलों पर आने वाला सारा पैसा सरकारे लेती हैं जो सरासर गलत है ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता के नाम लगभग 100 बीघा पक्की भूमि है इसके अलावा बाग बगीचा इत्यादि भी है तीर्थ स्थल पर साल में दो बार मेला भी लगता है काफी मात्रा में आए होती है परंतु आय का पैसा कहां खर्च होता है इसका हिसाब भी मांगा जाएगा उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा की नाथ संप्रदाय की धरोहर एक जर्जर स्थिति में पड़ी हुई है जो हमारे लिए एक शर्म की बात है इस धरोहर को हमें संजो कर सहेज कर रखना है नाथ संप्रदाय को आगे बढ़ाने की परंपरा बरकरार रखनी है जिससे युवाओं में या आने वाली पीढ़ी में अच्छा संदेश जा सके।
उन्होंने कहा कि वह सरकार से बकौल मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ स्थल सरसोता पर भव्य मंदिर का निर्माण परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना करना तथा कामधेनु गाय की स्थापना करना उनका प्रथम दायित्व है इसके लिए वह धनराशि लाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि उनके पूर्वज नाथ बाबा जी की मूर्ति भी खुले आसमान के नीचे रखी हुई है जिस पर छत तक नहीं है गंदगी का अंबार लगा है जो अपने आप में एक दुखद पहलू है अब हम अपने पूर्वज पुरखों को ऐसा नहीं होने देंगे इसके लिए हमें जो भी आंदोलन कार्यक्रम करना पड़ेगा हम करेंगे।
उनके संज्ञान में आया है की भारी तादाद में हमारी धरोहर भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है उसे कब्जा मुक्त करना है इसके लिए उन्होंने आज तहसीलदार सहसवान राकेश कुमार को जो सरसोंता कमेटी के प्रबंधक भी हैं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री से भी पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता जो नाथ संप्रदाय की धरोहर है उसकी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जे को तत्काल हटाकर मुक्त कराया जाए।
ज्ञापन देते समय बजरंग दल के संयोजक बंटी कुमार विपिन कुमार राजू यादव राजेश राणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा गौ रक्षक दल के अलावा भारी तादाद में ग्रामीण एवं समाजसेवी इस मौके पर उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें