गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की

गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील



संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं सहसवान। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस का आयोजन पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके

पीस कमेटी की बैठक भाजपा नेता सभासद सचिन शर्मा, सभासद शाकिर अंसारी जाकिर अली सभासद प्यारे मियां निजाकत उर्फ बनने, किसान नेता मजाहिर अली दीपक माहेश्वरी राहुल सैनी सहित नगर के संभ्रांत लोगों उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला