वारंटी-वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, 86 गिरफ्ता एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में देर रात चला विशेष अभियान,
वारंटी-वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, 86 गिरफ्ता
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में देर रात चला विशेष अभियान, एनबीडब्ल्यू वारंटी और वांछित अभियुक्तों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं। अपराधियों और कानून से बचकर घूम रहे वारंटी-वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। *एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में 12/13 सितंबर की रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 86 एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से बच रहे तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। देर रात चले इस अभियान से वारंटी-वांछितों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें