मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी नगर में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहसवान विधायक ब्रजेश यादव मौजूद रहे। उन्होंने यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझने तथा संगठन के माध्यम से उन्हें उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नरोत्तम यादव और बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोनू यादव ने किया। संचालन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
बैठक में अंकित कुमार, धर्मेंद्र पाल, शाकिर अली, शिशुपाल सिंह, दानिश, मनोज कुमार समेत मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें