पखवाड़ा-2026 के तृतीय दिवस में परिवहन विभाग की प्रभावी प्रवर्तन

पखवाड़ा-2026 के तृतीय दिवस में परिवहन विभाग की प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई


संवाददाता मसर्रत अली 
जनपद बदायूं में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एवं श्री अभिनव चौधरी यात्री/मालकर अधिकारी बदायूं के द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों के चालान किए गए तथा 02 डगगा मार वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं में सीज किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एवं रील बनाने जैसी लापरवाही न करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया