जुमा अलविदा पर जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

जुमा अलविदा पर जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गले मिलकर दी मुबारकबाद।


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कैंप लगाकर नमाजियों का किया स्वागत, ईद की खुशियों का दिया संदेश।


संवाददाता मसर्रत अली 


बदायूँ। जुमा अलविदा के मौके पर शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद शम्सी में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर जुमा अलविदा एवं आने वाली ईद की मुबारकबाद दी।


नमाज के उपरांत पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा मस्जिद परिसर के बाहर एक विशेष कैंप लगाया गया, जहां नमाजियों का स्वागत किया गया। कैंप पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और एकता बनाए रखने की अपील भी की।



आबिद रज़ा ने कहा कि जुमा अलविदा रमजान के पवित्र महीने का आखिरी शुक्रवार होता है, जिसका विशेष महत्व है। यह दिन हमें त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी को ईद की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।



इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र दय्यान रज़ा और अदान रज़ा भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए।


कैंप में सभासद अनवर खां, सभासद नवेद, सभासद मुशाहिद, सोहिल सिद्दीकी, सैय्यद आजम, फरहत अली, साजिद नेता जी, मोहम्मद मियां, भइये भाई, अफसर अली, छोटू, बब्लू रिजवान, कौसर अली, पप्पन पीरजी, फहीम खां, समर खान, फिरोज अंसारी, वसीम सैफी, बिलाल लोधी, वसीम सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार