बेकिंग न्यूजभोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता मिला शवरोहित सेठभोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता शव मिला है। घटना की जानकारी जैसे ही फैली हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में से एक थीं।आकांक्षा इंस्टाग्राम पर पर भी काफी पॉपुलर थीं। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वे पिछले दिनों वाराणसी आई थीं। शनिवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में ठहरी थी और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।आनन फानन में होटलकर्मियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी, इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।बता दें, आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

बेकिंग न्यूज


भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता  मिला शव

रोहित सेठ

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता शव मिला है। घटना की जानकारी जैसे ही फैली हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में से एक थीं।

आकांक्षा इंस्टाग्राम पर पर भी काफी पॉपुलर थीं। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वे पिछले दिनों वाराणसी आई थीं। शनिवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में ठहरी थी और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।

आनन फानन में होटलकर्मियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी, इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।

बता दें, आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष