पशु बाजार में डीसीएम रोकने के दौरान हादसा टला, सिपाही ने भागकर बचाई जानचालक पर सिपाही को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाने और उसकी ओर मोड़ने का आरोप, घटना का वीडियो आया सामनेरिपोर्ट तबस्सुम सैफी सहसवान: नगर के मोहल्ला तकिया में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है कि वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को देखकर चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वाहन सिपाही की ओर मोड़ दिया। खतरा भांपकर सिपाही तनुज ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मामले का वीडियो भी सामने आया है।मोहल्ला तकिया में प्रत्येक गुरुवार को भैंस प्रजाति के पशुओं का साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में दूर-दराज से पशु व्यापारी और पशु पालक वाहनों से पशु लेकर पहुंचते हैं। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कई बार वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में पशुओं को भरकर ले जाया जाता है। इसी को देखते हुए गुरुवार को बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। दरोगा संजय सिरोही समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।सिपाही ने भागकर बचाई जानगुरुवार दोपहर कुछ पशु प्रेमी बाजार में पहुंचकर पशुओं से भरे वाहनों की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान एक पशु प्रेमी का मोबाइल फोन छीन लिए जाने की शिकायत भी सामने आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोबाइल वापस करा दिया। इसके बाद पशुओं से भरे एक डीसीएम की वीडियोग्राफी की जा रही थी। इसी दौरान सिपाही तनुज ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया।आरोप है कि सिपाही को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और डीसीएम सिपाही की तरफ मोड़ दिया। अचानक वाहन अपनी ओर आता देख सिपाही ने दौड़कर खुद को बचाया। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी लोगों ने बना लिया, जिसमें पुलिसकर्मी और पशुओं से लदा वाहन दिखाई दे रहा है।एसएचओ बोले, चालक के खिलाफ शिकायत नहीं मिलीसहसवान के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि सिपाही को कुचलने की कोशिश किए जाने की शिकायत उनके सामने नहीं आई है। उन्हें जानकारी मिली है कि वीडियोग्राफी के कारण चालक घबरा गया था और डीसीएम लेकर वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।पहले भी निलंबित हो चुके हैं पुलिसकर्मीपशुओं की ढुलाई से जुड़े मामलों को लेकर इसी बाजार में पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। छह सितंबर को पशुओं की ढुलाई से जुड़े एक मामले में एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। गुरुवार को हुई घटना के बाद एक बार फिर पशु बाजार में पशुओं की ढुलाई और वाहनों में उनकी संख्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पशु बाजार में डीसीएम रोकने के दौरान हादसा टला, सिपाही ने भागकर बचाई जान चालक पर सिपाही को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाने और उसकी ओर मोड़ने का आरोप, घटना का वीडियो आया सामने रिपोर्ट तबस्सुम सैफी सहसवान: नगर के मोहल्ला तकिया में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है कि वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को देखकर चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वाहन सिपाही की ओर मोड़ दिया। खतरा भांपकर सिपाही तनुज ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मामले का वीडियो भी सामने आया है। मोहल्ला तकिया में प्रत्येक गुरुवार को भैंस प्रजाति के पशुओं का साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में दूर-दराज से पशु व्यापारी और पशु पालक वाहनों से पशु लेकर पहुंचते हैं। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कई बार वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में पशुओं को भरकर ले जाया जाता है। इसी को देखते हुए गुरुवार को बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। दरोगा संजय सिरोही समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौ...