प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए बदायूँ
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए बदायूँ के कांग्रेसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में पहुंचीं बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की टीम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नहीं थमेगा छात्रों युवाओं का गुस्सा - अजीत यादव संवाददाता मसर्रत अली प्रयागराज। बदायूँ प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शनिवार को बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की टीम कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शामिल हुई। प्रयागराज के के0पी0 ग्राउंड पर हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा। छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिवावकों के साथ ही पूर्वांचल समेत सूबे के हर जिले से कांग्रेसी राहुल गांधी को सुनने पहुंचे। पूरे दिन प्रयागराज की सड़कें छात्रों की गूंज से गुंजायमान रहीं। जॉब दो या इस्तीफा दो, वी वांट जॉब्स नॉट पैलेट गन्स, पेपर लीक की सरकार नहीं चलेगी आदि नारे छात्र छात्राएं कार्यक्रम के दौरान लगाते रहे। युवाओं के जोश ने दिखा दिया कि युवाओं का गुस्सा केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प...