प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए बदायूँ

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए बदायूँ के कांग्रेसी 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में पहुंचीं बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की टीम 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नहीं थमेगा छात्रों युवाओं का गुस्सा - अजीत यादव 


संवाददाता मसर्रत अली 

प्रयागराज। बदायूँ प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शनिवार को बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की टीम कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शामिल हुई।
प्रयागराज के के0पी0 ग्राउंड पर हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा। छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिवावकों के साथ ही पूर्वांचल समेत सूबे के हर जिले से कांग्रेसी राहुल गांधी को सुनने पहुंचे। पूरे दिन प्रयागराज की सड़कें छात्रों की गूंज से गुंजायमान रहीं। जॉब दो या इस्तीफा दो, वी वांट जॉब्स नॉट पैलेट गन्स, पेपर लीक की सरकार नहीं चलेगी 
आदि नारे छात्र छात्राएं कार्यक्रम के दौरान लगाते रहे।
युवाओं के जोश ने दिखा दिया कि युवाओं का गुस्सा केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से थमने वाला नहीं।
कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हजारों छात्र-छात्राओं से संवाद किया। 
लगातार होते पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ , ध्वस्त होती शिक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर राहुल गांधी ने युवाओं से बात की। 
उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता, लाठीचार्ज, और पेपर लीक के मानसिक तनाव से अपनी जान गंवाने वाले युवाओं की पीड़ा , युवाओं को रोजगार देने और समय पर बिना लीक के परीक्षा कराने में भाजपा सरकार की विफलता पर युवाओं से विचार साझा किए। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले। वे देश में लगातार युवाओं, किसानों, गरीबों , महिलाओं , पिछड़ों , दलितों ,पीड़ितों और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अगर कोई लगातार जमीन पर उतरा है, तो वह राहुल गांधी जी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों युवाओं के बेहतर भविष्य, अच्छी शिक्षा , रोजगार और उनके अधिकारों के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया