नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई ठेका कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।
नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई ठेका कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न प्रकार के शोषण का सामना कर रहे हैं पूर्व में भी इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए प्रशासन द्वारा उन पर अभी तक जानबूझ कर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जो निंदनीय है
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं
शासनादेश का उल्लंघन एवं एरियर श्रम विभाग के शासनादेशों को 6 माह से 1 वर्ष की देरी से लागू किया जाता है। इस दौरान का बकाया एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि सफाई अधिकारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत से इस एरियर की धनराशि में भारी घोटाला किया जा रहा है रक्षाबंधन से पूर्व भुगतान
रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत निकट है कर्मचारियों के बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान कराया जाए, जिससे वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।
कर्मचारियों के वेतन से नियमित कटौती होने के बावजूद अब तक ई.एस.आई. कार्ड नहीं बनाए गए हैं तथा ई.पी.एफ. खातों में भी भारी अनियमितता एवं हेरफेर किया जा रहा है उपकरण उपलब्ध न कराना
अब तक सफाई कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण जैसे झाड़ू, स्पंज, फावड़ा, परात आदि उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कर्मचारी स्वयं के पैसे से ये सामान खरीदकर कार्य करने को मजबूर हैं, जो अत्यंत अन्यायपूर्ण है।
उपरोक्त परिस्थितियों से स्पष्ट है कि नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ जानबूझकर शोषण किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में वर्षों से आक्रोश व्याप्त है।
उपरोक्त मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए समस्याओं का समाधान कराया जाए। अन्यथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सभी सफाई कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार एवं विशाल धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें