डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, यात्री ने जताया

डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, यात्री ने जताया आभार

संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूं- उझानी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है। डायल 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने तीर्थयात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही देर में बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी *मानसिंह पुत्र कपिल* कछला गंगा घाट पर जल भरने आए थे। इस दौरान उनका बैग पेड़ पर छूट गया। काफी तलाश के बाद भी बैग न मिलने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही *पीआरवी 7845* तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर मानसिंह ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया