सहसवान कोतवाली को मिले नए प्रभारी, नवागत निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने संभाला चार्ज
*सहसवान कोतवाली को मिले नए प्रभारी, नवागत निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने संभाला चार्ज* संवाददाता मसर्रत अली सहसबान- जनपद बदायूं की चर्चित कोतवाली सहसवान में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से कोतवाली का चार्ज संभाल लिया। चार्ज ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से परिचय बैठक की और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं व जनशिकायतों की विस्तार से जानकारी ली। जनता की सेवा और अपराध पर जीरो टॉलरेंस" चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने कहा, सहसवान क्षेत्र की शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स...