ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण

रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूँ: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे तथा सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन सदैव क्रियाशील स्थिति में रहें।
उन्होंने गोदाम वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस परिसर की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए तथा कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला