सहसवान कोतवाली को मिले नए प्रभारी, नवागत निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने संभाला चार्ज
*सहसवान कोतवाली को मिले नए प्रभारी, नवागत निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने संभाला चार्ज*
संवाददाता मसर्रत अली
सहसबान- जनपद बदायूं की चर्चित कोतवाली सहसवान में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से कोतवाली का चार्ज संभाल लिया।
चार्ज ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से परिचय बैठक की और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं व जनशिकायतों की विस्तार से जानकारी ली।
जनता की सेवा और अपराध पर जीरो टॉलरेंस"
चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने कहा, सहसवान क्षेत्र की शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश
नए प्रभारी ने स्टाफ को निम्न निर्देश दिए थाने में शुचिता फरियादियों से विनम्र व्यवहार और समयबद्ध कार्यवाही
संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी चोरी, नशा तस्करी और अवैध वसूली पर विशेष अभियान चलाया जाएगा
पुराने मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा
नरेश पाल सिंह इससे पहले भी कई थानों में अपनी कार्यकुशलता और अपराध नियंत्रण के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके आने से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।
चार्ज ग्रहण के अवसर पर कोतवाली के अन्य उपनिरीक्षक, हेड मुंशी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
क्षेत्र के लोगों ने नए प्रभारी से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सहसवान में अमन-चैन और बेहतर होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें