गुरु पूर्णिमा पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बांटा प्रसाद, दिया सौहार्द लिया।

गुरु पूर्णिमा पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बांटा प्रसाद, दिया सौहार्द का संदेश

रिपोर्ट मसर्रत अली 
बदायूं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मोहल्ला नेकपुर, गली नंबर 5 स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर महंत पप्पू महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजित भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने से सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता का सकारात्मक संदेश गया है। लोगों ने उनके इस सहयोग और सहभागिता की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे और सद्भाव की मिसाल बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार