सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर

सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर

संवाददाता मसर्रत अली 

 सहसवान -पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आज छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया।

*प्रभारी निरीक्षक सहसवान के निर्देशन में* मिशन शक्ति प्रभारी *महिला उप निरीक्षक शिवानी सिंह* अपनी टीम के साथ *प्रमोद इंटर कॉलेज* पहुंचीं।

यहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें -

*1. हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी -* महिला हेल्पलाइन 1090, 181, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया कि मुसीबत के समय एक कॉल कैसे मददगार बन सकती है।

*2. सरकारी योजनाओं से अवगत कराया -* सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

*3. साइबर क्राइम से बचाव -* मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक, OTP शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बारे में विस्तार से समझाया।

SI शिवानी सिंह ने कहा आपको डरना नहीं है, आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे आपके साथ है। कोई भी समस्या हो तो तुरंत 1090 पर कॉल करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी

कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस की इस पहल का उत्साह के साथ स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला