रामपुर में बड़ा सियासी घटनाक्रम: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने लिया हिरासत में, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी अब्दुल्ला आजम रिहा होकर घर रवाना, आजम खां को अपने साथ ले गई ईडी की टीम;

रामपुर में बड़ा सियासी घटनाक्रम: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने लिया हिरासत में, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

 अब्दुल्ला आजम रिहा होकर घर रवाना, आजम खां को अपने साथ ले गई ईडी की टीम; जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात


रिपोर्ट मसर्रत अली 

रामपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में शनिवार को उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां रामपुर जिला जेल से बाहर आए। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

आजम खां को ईडी की टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इस घटनाक्रम से जेल के बाहर मौजूद समर्थकों में नाराजगी फैल गई। समर्थकों ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए जेल परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

वहीं, आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम भी दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। उनकी रिहाई पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में की गई है। एजेंसी की ओर से धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। आजम खां को आगे कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे समर्थकों के लिए यह घटनाक्रम अप्रत्याशित रहा। जेल से बाहर आते ही ईडी की कार्रवाई ने रामपुर की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया