जिला बदायूं में कम समय में किसानों के बीच मजबूत पहचान बना रहा भारतीय किसान यूनियन हलबदायूं मैं अली*
जिला बदायूं में कम समय में किसानों के बीच मजबूत पहचान बना रहा भारतीय किसान यूनियन हल
बदायूं मैं कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाला किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन हल इन दिनों जनपद बदायूं में लगातार चर्चा में है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर किसानों, मजदूरों और पीड़ित लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि जिन समस्याओं का समाधान उन्हें लंबे समय तक नहीं मिल पाता, उनमें संगठन के माध्यम से आवाज उठाने के बाद अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचती है। यही वजह है कि गरीब किसान और मजदूर वर्ग में भारतीय किसान यूनियन हल और अतुल तोमर के प्रति विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है।
धरना-प्रदर्शन और किसान आंदोलनों में संगठन की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कम समय में संगठन ने बदायूं जनपद में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और किसानों के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन हल का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें