सहसवान में सड़क हादसा, संभल निवासी युवक की मौत।गांव से ससुराल जाते समय हुआ हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से गई

सहसवान में सड़क हादसा, संभल निवासी युवक की मौत।

गांव से ससुराल जाते समय हुआ हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान


रिपोर्ट मसर्रत अली 
सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम शिकारपुर से इब्राहिमपुर गढ़ी की ओर जा रही पीआरवी के कर्मचारियों को रास्ते में सड़क पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। घटनास्थल के पास उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।प्रारंभिक पुलिस जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर वाहन चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर कोई नंबर अंकित नहीं था। मृतक के दाहिने हाथ पर राजमाला गुदा हुआ था। मोटरसाइकिल काले रंग की नई होंडा स्प्लेंडर प्लस बताई गई है। मृतक की पहचान दीपक (30 वर्ष) पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम खेड़ा फतेहपुर थाना जुनावई, जनपद संभल के रूप में हुई है। वह अपने गांव से ससुराल जा रहा था। उसकी ससुराल बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजथल में है।पुलिस द्वारा शव की पंचायतनामा संबंधी कार्रवाई और हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया