सरसों व आलू की बुवाई के लिए डीएपी खाद बना किसानों का सर दर्द भाकियू ने दिया ज्ञापन
सरसों व आलू की बुवाई के लिए डीएपी खाद बना किसानों का सर दर्द भाकियू ने दिया ज्ञापन
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं सहकारी समितियां के सचिवों की हड़ताल के कारण सरसों एवं आलू की बुवाई के लिए डीएपी खाद बना किसानों का सर दर्द जिला अध्यक्ष ने दिया एल आई ओ को दिया ज्ञापन
बता दे इस समय सरसों की बुवाई एवं आलू की धराई चरम सीमा पर चल रही है ऐसी परिस्थितियों में सहकारी समितियां के सचिवोंका हड़ताल पर चले जाना सीधा-सीधा किसानो की खेती पर प्रहार है एक तो खाद पर पहले से ही महंगाई और ऊपर से प्राइवेट दुकानदारों से ब्लैक पर लेकर किसान कैसे खेती कर पाएंगे सहकारी समितियां का एवं किसानों का चोली दामन का साथ है अगर सहकारी समितियां खाद नहीं बेच रही होती तो आज किसानों को खाद की उपलब्धता करने में शासन प्रशासन पूरी तरह फेल हो जाता जायज सी बात है जब किसी कर्मचारी अधिकारी को वेतन नहीं मिलेगा तो वह काम क्यों करेगा जिस उत्तर प्रदेश में आशा आंगनबाड़ी सफाई कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलता हो वही उत्तर प्रदेश के सहकारी समितियां के कर्मचारियों अधिकारियों को वेतन समय से ना देना और इनका हड़ताल पर चले जाना सीधा-सीधा खेती पर प्रभाव है जिसको लेकर मैं पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह यादव से मिला इस विषय पर चर्चा की उनसे मैंने धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी क्योंकि मामला पूरे उत्तर प्रदेश का है तो प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति लेना अति आवश्यक था जो मुझे उन्होंने अनुमति दे दी यदि दो दिन में प्रशासन द्वारा खाद वितरण की व्यवस्था सहकारी समितियां पर नहीं की जाती है तो ए आर कोऑपरेटिव का घेराव करना किसान यूनियन की मजबूरी होगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें