जिला बदायूं के मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
जिला बदायूं के मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं चित्रकला रंगोली प्रश्नोत्तरी और स्वच्छता शपथ के माध्यम से गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश भाषण प्रतियोगिता में छाया प्रथम अवनी द्वितीय,पिंकस तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्षा प्रथम,तनवी द्वितीय, अनुराधा तृतीय स्थान पर रही वही रंगोली प्रतियोगिता में राखी,खुशी,तनु, खुशबू शर्मा, निशा अव्वल रही बिल्सी (बदायूँ)। गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिसौली रोड स्थित मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ विशेष अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन डीपीओ अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया। “युवा शक्ति का यही संदेश—स्वच्छ गंगा स्वच्छ परिवेश के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता प्रतिभा और सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का प्रेरक संदेश दिया कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला रंगोली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा स्वच्छता शपथ जैसी विविध गति विधियाँ आयोजित की गईं चित्रकला और रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को गंगा नदी के महत्त्व जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। वहीं स्वच्छता शपथ दिलाते हुए ट्री मैन प्रशांत जैन ने विद्यार्थियों को अपने घर विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया भाषण प्रतियोगिता में छाया प्रथम अवनी द्वितीय पिंकस तृतीय स्थान पर रहे पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्षा प्रथम तनवी द्वितीय अनुराधा तृतीय स्थान पर रही वही रंगोली प्रतियोगिता में राखी,खुशी,तनु खुशबू शर्मा निशा अव्वल रही अब्बल रहे 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह मेडल प्रमाण पत्र टी शर्ट देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष बिल्सी ज्ञान देवी सागर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर व डीपीओ अनुज प्रताप सिंह रहे अतिविशिष्ट अथिति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वेद प्रचारक एवं कवि आचार्य संजीव रूप एवं जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन रहे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल सिंह सोलंकी एवं ट्रीमैन प्रशांत जैन रहे सभी सहयोगियों ने विद्यार्थियों को गंगा संरक्षण, जल की स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का महत्त्व समझाने में योगदान दिया कार्यक्रम में डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने कहा गंगा भारत की सांस्कृतिक आस्था, परंपरा और जीवन का अभिन्न अंग है। इसकी स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना केवल किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। विद्यार्थियों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संस्कार विकसित करना आवश्यक है, क्योंकि आज के जागरूक विद्यार्थी ही कल जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे विद्यालय के डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व नैतिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति संवेदन शीलता विकसित करना भी है शिक्षिका अन्नू राय ने कहा कि‘नमामि गंगे’ जैसे अभियान बच्चों को व्यवहारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व समझाते हैं और उन्हें स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हैं आचार्य संजीव रूप ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, कचरे का उचित निस्तारण करना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन सहयोग रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं
ट्री मैन प्रशांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर और करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है गंगा की निर्मलता, जलस्रोतों की सुरक्षा और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ सामूहिक सहभागिता भी आवश्यक है। विद्यालय की इस पहल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने और समाज में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने की दिशा में सार्थक योगदान दिया कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन अनुज प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी राहुल सिंह सोलंकी जिलाध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन ट्रीमैन प्रशांत जैन मनोज माहेश्वरी सूरज सागर तथा संचित सक्सेना (नमामि गंगे सदस्य)रमेश बाबू शर्मा प्रिंस माहेश्वरी अजीत वार्ष्णेय गोपाल वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के सह-संयोजन में अरिहंत संरक्षण समिति बिल्सी एवं कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट की सहभागिता रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें