बदायूं में NSUI कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने को लेकर जताई खुशी,
बदायूं में NSUI कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने को लेकर जताई खुशी, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
रिपोर्ट मसर्रत अली
बदायूं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच आज सफलता मिली बदायूं में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और राहगीरों व आम लोगों के बीच भी मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर NSUI के नेता अरबाज़ रज़ी ने कहा कि इस इस्तीफे से एक नई शुरुआत हुई है लोकतंत्र को बचाने की। छात्रों और युवाओं की आवाज़ लगातार उठाई जाती रही है। उनका कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से आगे भी काम करना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी मिठाई खाकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान छात्र नेता फ़ाज़िल चौधरी ने कहा कि वे भविष्य में भी छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें NSUI कार्यकर्ता शाज़िल अंसारी, समीर मंसूरी, मोहम्मद अर्श, हिमांशु, वरुण यादव, अंशुल मौर्य, गौरव, शिवम, मोहम्मद अनस, सोएब सिद्दीकी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अयान, और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि हैं और इसी उद्देश्य से उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें