सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी: ब्रजेश ।
सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी: ब्रजेश यादव
संवाददाता मसर्रत अली
दहगवां। सपा विधायक ब्रजेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह देशभर के युवाओं, छात्रों और जनभावनाओं की जीत है। सरकार को छात्रों की आवाज़ के आगे आखिरकार झुकना पड़ा।
ब्रजेश यादव ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर छात्रों का लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। समाजवादी पार्टी ने हमेशा छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें