सरकार की गाइडलाइंस पर कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी नगर मेजलभराव ,अतिक्रमण सफाई व्यवस्था से जनता को मुक्ति दिलाना उनकी पहली हैं।

सरकार की गाइडलाइंस पर कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी 


नगर मेजलभराव ,अतिक्रमण सफाई व्यवस्था से जनता को मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता


संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान (बदायूं) नगर पालिका परिषद सहसवान के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा सरकार की गाइडलाइन सी उनकी प्राथमिकता होगी नगर में किसी भी प्रकार का जल भराव, अतिक्रमण न हों तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा उनका प्रथम प्रयास रहेगा की शहर में किसी भी स्थान पर जल भराव ना हो तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए वह समय-समय पर अभियान चलाते रहेंगे साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था चौकस रहे इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। 
उन्होंने कहा नगर में टूटी-फूटी सड़कों नाले नालियों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। तथा दूषित पानी एकत्रित न हो इसके लिए वह हमेशा प्रयासत रहेंगे।
अधिशासी अधिकारी ने कहा उन्हें जन सहयोग की आवश्यकता है उन्होंने जनता से भी अपील की कि वह नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने नगर वासियों से कहा कि वह कार्यालय समय में किसी भी समय आकर अपनी समस्या को मिलकर निदान करा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला