सहसवान में श्रद्धा और सेवा का संगम: स्व0 शान्ति देवी जी की स्मृति में होगा विशाल भण्डारा भागी बनें।

सहसवान में श्रद्धा और सेवा का संगम: स्व0 शान्ति देवी जी की स्मृति में होगा विशाल भण्डारा

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव इस बार भी हर महीने की तरह एक विशाल भण्डारे का आयोजन करने जा रहे हैं।

स्व0 श्रीमती शान्ति देवी जी की पुण्य स्मृति में यह भण्डारा बृहस्पतिवार, 30 जुलाई को सहसवान ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार इस भण्डारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। विक्रांत यादव हर महीने ब्लॉक परिसर में इस तरह का भण्डारा कराते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिलता है।

कार्यक्रम में पूर्व एम.एल.सी. एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे।

आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माताजी के प्रसाद का लाभ लें और पुण्य के भागी बनें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला