बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सड़क पर ताजिया देखने के दौरान चार वर्षीय बच्ची को एक शख्स उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की। लापता होने के बाद करीब नौ घंटे के बाद बच्ची शुक्रवार तड़के पांच बजे मक्का के खेत में रोते मिली। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं। 
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी चार साल की नातिन के लापता होने की शिकायत अलापुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।शुक्रवार तड़के पांच बजे बच्ची गांव के बाहर मक्के खेत में रोते मिली। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे।घटना की स्थिति देखते हुए पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराते हुए जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। 
*फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य:-* पुलिस अफसरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका को लेकर अपनी जांच शुरू की। अलापुर पुलिस, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य भी जुटाए। वहीं, देर रात एसएसपी ने कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद सही बात सामने आएगी।इधर,आज शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म होने की पृष्टि हो गई। 
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी गई है।आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें मौके पर जुटी हैं।बच्ची की काउंसलिंग कराने के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार