बदायूं में भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम, पीड़ित ने

बदायूं में भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम, पीड़ित ने भूमाफियाओं पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप।

रिपोर्ट देवी गुप्ता 

बदायूँ ज़िले के सहसवान तहसील समाधान दिवस में भूमि विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित शीराज मोहल्ला काजी ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर एक ही जमीन का दोबारा बैनामा कराने और अवैध कब्जे का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
 सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी शीराज मुर्तज़ा ने तहसील समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2018 में ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित एक भूमि का बैनामा कराया था। लेकिन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूर्ण न होने का लाभ उठाते हुए भूमाफियाओं ने कथित रूप से उसी भूमि का दोबारा बैनामा अन्य व्यक्तियों के नाम कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि उक्त भूमाफिया लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं जिन्होंने जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कानूनी रूप से मालिक के बावजूद भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कब्जे के प्रयास के दौरान उसे और उसके परिवार को दबंग आरिस द्वारा  जान से मारने की धमकियां भी दी गईं जिनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार