बदायूं में भीषण सड़क हादसा छे की मौत! शादी की खुशियां मातम में बदलीँ, मचा कोहराम ! डीएम एसएसपी मौके पर मौजूद

बदायूं में भीषण सड़क हादसा छे की मौत! शादी की खुशियां मातम में बदलीँ, मचा कोहराम ! डीएम एसएसपी मौके पर मौजूद                                                                                                                                


संवाददाता मसर्रत अली 

 बदायूं में भीषण सड़क हादसा हुआ और शादी की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गईं । जिसमें 6 महिलाओं की मौत होने की पुष्टि हुई है ! और 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैँ जिन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है                                                         
गांव बुटला के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा को रौंद डाला । इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत होने की पुष्टि हो गई है । डीएम बदायूं अवनीश राय ने बताया कि तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है 6 महिलाओं की मौत हो गई है। वही दो लोग अभी क्रिटिकल स्थिति में है। जबकि एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है इस घटना में एक कमेटी बनाई गई है जो हादसे के कारणों की जांच करेगी जिसमें adm,arto और sp सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जा रही है । जो हादसे के क्रम की जांच करेगी और रिपोर्ट देगी। 
आपको बता दें कि सभी लोग शादी समारोह के लिए भात मांगने ई रिक्शा से जा रहे थे । ई रिक्शा मुड़ाते समय हादसे की जानकारी मिल रही है। पूरा मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे की है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा नेशनल हाईवे पर दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में 5 महिलाओं की मौके पर और एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि इस हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है जबकि एक की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण में डीएम अवनीश राय ने बताया हास्य में 6 महिलाओं की मौत हुई है दो की हालत गंभीर है एक की हालत समान है एसपी सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो हादसे के कारणों की जांच करेंगे जिसमें arto और एडीएम शामिल होंगे।मरने वालो में प्रेमा ,गंगा श्री ,राजकुमारी,रेवती,नारायणी और आरती शामिल हैँ । जबकि शनि ,डाल सिंह और कांतवती घायल हुए है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार