पत्रकार रवि शंकर के पिताजी के निधन की खबर सुनते ही पहुंचे भाजपा नेता मयंक गुप्ता, कहा- ये सिर्फ एक परिवार नहीं, पूरे समाज की क्षति है
पत्रकार रवि शंकर के पिताजी के निधन की खबर सुनते ही पहुंचे भाजपा नेता मयंक गुप्ता, कहा- ये सिर्फ एक परिवार नहीं, पूरे समाज की क्षति है
संवाददाता मसर्रत अली
सहसबान। मोहल्ला गोपालगंज से बेहद दुखद खबर सामने आई है।
पत्रकार रवि शंकर जी के पूज्य पिताजी का हृदय गति रुकने से कुछ दिन पहले अचानक निधन हो गया। घर के मुखिया के यूं चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना, स्तब्ध रह गया। पत्रकार जगत से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर आंख नम दिखी।
सूचना पाते ही युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता तुरंत शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।
भावुक होते हुए मयंक गुप्ता ने कहा, _"पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। रवि जी का परिवार हमारा अपना परिवार है। इस दुख की घड़ी में हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।
दिवंगत बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकार साथियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हर जुबान पर बस एक ही दुआ थी- हे ईश्वर, परिवार को संबल देना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें