जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज ड्रिंक एंड ड्राइव में 4 चालान, 44 ट्रैक्टर ट्रालियों टेप लगवाए गए साथ ही 04 वाहन बिना टैक्स के संचालित पाए जाने पर सीज किए
गएसंवाददाता मसर्रत अली बदायूं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें ड्रकन ड्राइविंग, रिफ्लेक्टर, ओवरलोड, बिना टैक्स, बिना लाइसेंस के चालान किया गए,44 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए, 04 वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किए, इसके अतिरिक्त 10 वाहन को रिफ्लेक्टर टेप ना लगे चालान/बंद की कार्यवाही की गई और इसके साथ ही 04 वाहनों का नशे की हालत में वाहन संचालित करने के अभियोग में कार्यवाही की गई! कार्यवाही के दौरान हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन)सुनील अहलावत क्षेत्राधिकारी (यातायात) टीआई अजय पाल सिंह के साथ-साथ यातायात पुलिस के कार्मिक एवं परिवहन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे,सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि अपने वाहनों की फिटनेस बीमा समय से करते रहे, वाहन को स्वस्थ रखें, यातायात के नियमों का पालनकरें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें