बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत, चालक समेत 12 घायल
बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत, चालक समेत 12 घायल
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं के उझानी इलाके में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 12 किसान घायल हो गए। ये किसान बरेली मंडी से अरबी बेचकर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे में पिकअप सवार कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी टीकाराम (50 वर्ष), दौलत राम (45 वर्ष), यादराम (55 वर्ष), देव सिंह (18 वर्ष), तालेवार (60 वर्ष), धर्मेंद्र (40 वर्ष), मदनलाल (45 वर्ष), विष्णु (16 वर्ष) पुत्र हीरालाल, सुनील 30 वर्ष, ताराचंद 17 वर्ष पुत्र रतन सिंह, पिकअप चालक राजेश (34 वर्ष) और शिवम (15 वर्ष) घायल हुए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें