पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सीसी सड़क का फीता काटकर उद्धघाटन किया

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सीसी सड़क का फीता काटकर उद्धघाटन किया

पालिकाध्यक्ष  ने करीब 13 लाख 67 हजार की सीसी सडक जनता को समर्पित की

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य तेज गति से कराए जाएंगे


संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूँ।  पालिकाध्यक्ष  फात्मा रजा ने शहर के चाहमीर और नागरान वार्ड संख्या उनतीस और
 तेईस में  चाहमीर में न्यू फैशन ब्यूटी सैलून से सचदेवा भवन होली तिराहा तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य, नागरान में मोहम्मद दुलैन खां के मकान से राशिद पेंटर के मकान होते हुए कमग्रान मस्जिद के पास मेन रोड पाकड़ तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य साथ ही नसरीन के मकान से सितारा बाजी के मकान होते हुए अंकित गुप्ता के मकान तक व गुल्लेन मस्जिद फाटक के सामने चौक में सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर मोहल्ला की जनता ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पालिकाध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका ने  13 लाख 67 हजार की लागत की  सीसी सड़क और नाली निर्माण  कराया है।
पालिकाध्यक्ष ने आज उद्धघाटन करके इस सडक को जनता को समर्पित किया है। 
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि अपने अपने वार्ड में लोग स्वयं स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। जनता के साथ जो वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव की दृष्टि से काम नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह जनता की समस्याओं के समाधान का हर प्रयास कर रही है। कहा कि जब तक पालिका में बजट रहेगा तब तक शहर का विकास होता रहेगा। बताया कि इसके अलावा भी पालिका द्वारा कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण हो रहा है। इस मौके सभासद ग्रीश शुक्ला, पूर्व सभासद अनामिका शुक्ला, अर्चना मिश्रा, आरती शर्मा, पूजा शंखधार, विमला शुक्ला, राशिद पेंटर, सरताज, राजू, इरफान, शबाब, ज़ामन, शहिर, आसिफ भाई, आरिश, सददाम, दानिश, नजिश, ताविश, कौशर अली, रिजवान उर्फ बब्लू, परवेज उर्फ छोटू, मुजफर समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, एसआई केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी,निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक लवी,  प्रदीप सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार