25 फरवरी से कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का होगा शुभारम्भ - डॉ एस पी गुप्ता ||श्री राम कथा में प्रतिदिन द पाठशाला द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का होगा आयोजन और पुरस्कार वितरण - डॉ एस पी गुप्ता ||(रोहित सेठ)वाराणसी :- सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ 25 फरवरी से 5 मार्च तक द पाठशाला विद्यालय के परिसर में होने वाले श्रीराम कथा के संदर्भ में शुक्रवार को हुआ पत्रकार वार्ता | सेवा समर्पण संस्थान के काशी प्रान्त के संरक्षक दीनदयाल पाण्डेय और बाबा विश्वनाथ वनवासी छात्रावास वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एस पी गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में मीडिया को दी जानकारी | सेवा समर्पण संस्थान काशी प्रान्त के तत्वावधान में 26 फरवरी 2023 से 5 मार्च सांय 4 से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन द पाठशाला विद्यालय के परिसर तरना में आयोजित होना सुनिश्चित है कथा व्यास - श्रद्धेय पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्रीमुख से होगा आपका केंद्र श्रीधाम वृंदावन है |कलश यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा 25 फरवरी दोपहर 12 बजे अष्टभुजी माता मंदिर शिवपुर में किया जाएगा |समापन समारोह 5 मार्च को द पाठशाला तरना विद्यालय में होगा जहाँ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि रहेंगे |राम कथा कार्यक्रम का विवरण - 25/02/2023- कलश यात्रा 12:00 मध्याहन ||26/02/2023 - शुभ आरम्भ कथा महात्म्य सती चरित्र व शिव विवाह ||27/02/2023 राम जन्म ||28/02/2023 - बाल लीला ||01/03/2023- राम-जानकी विवाह ||02/03/2023 वनवास, भरत चरित्र ||03/03/2023 - लंका काण्ड, सुंदर काण्ड || 04/03/2023 - राज्याभिषेक ||05/03/2023 समापन समारोह, पुरस्कार वितरण व भण्डारा ||कथा के दौरान प्रतिदिन द पाठशाला द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा |इस दौरान बाबा विश्वनाथ वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह,सेवा समर्पण संस्थान काशी प्रान्त संरक्षक दीनदयाल पाण्डेय, बाबा विश्वनाथ वनवासी कल्याण आश्रम के मंत्री प्रमोद सिंह, आरएसएस काशी उत्तर भाग कार्यवाह सुरेंद्र अग्रहरि, विभाग प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता मौजूद रहे |


वारानसी से रोहित सेठ की खास रिपोर्ट 

25 फरवरी से कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का होगा शुभारम्भ - डॉ एस पी गुप्ता ||
श्री राम कथा में प्रतिदिन द पाठशाला द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का होगा आयोजन और पुरस्कार वितरण - डॉ एस पी गुप्ता ||

(रोहित सेठ)

वाराणसी :- सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ 25 फरवरी से 5 मार्च तक द पाठशाला विद्यालय के परिसर में होने वाले श्रीराम कथा के संदर्भ में शुक्रवार को हुआ पत्रकार वार्ता | सेवा समर्पण संस्थान के काशी प्रान्त के संरक्षक दीनदयाल पाण्डेय और बाबा विश्वनाथ वनवासी छात्रावास वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एस पी गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में मीडिया को दी जानकारी | 

सेवा समर्पण संस्थान काशी प्रान्त के तत्वावधान में 26 फरवरी 2023 से 5 मार्च सांय 4 से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन द पाठशाला विद्यालय के परिसर तरना में आयोजित होना सुनिश्चित है कथा व्यास - श्रद्धेय पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्रीमुख से होगा आपका केंद्र श्रीधाम वृंदावन है |

कलश यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा 25 फरवरी दोपहर 12 बजे अष्टभुजी माता मंदिर शिवपुर में किया जाएगा |

समापन समारोह 5 मार्च को द पाठशाला तरना विद्यालय में होगा जहाँ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि रहेंगे |

राम कथा कार्यक्रम का विवरण - 
25/02/2023- कलश यात्रा 12:00 मध्याहन ||

26/02/2023 - शुभ आरम्भ कथा महात्म्य सती चरित्र व शिव विवाह ||
27/02/2023 राम जन्म ||
28/02/2023 - बाल लीला ||
01/03/2023- राम-जानकी विवाह ||
02/03/2023 वनवास, भरत चरित्र ||
03/03/2023 - लंका काण्ड, सुंदर काण्ड || 04/03/2023 - राज्याभिषेक ||
05/03/2023 समापन समारोह, पुरस्कार वितरण व भण्डारा ||

कथा के दौरान प्रतिदिन द पाठशाला द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा |

इस दौरान बाबा विश्वनाथ वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह,सेवा समर्पण संस्थान काशी प्रान्त संरक्षक दीनदयाल पाण्डेय, बाबा विश्वनाथ वनवासी कल्याण आश्रम के मंत्री प्रमोद सिंह, आरएसएस काशी उत्तर भाग कार्यवाह सुरेंद्र अग्रहरि, विभाग प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष