संदेश

सहसवान नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा ने संभाला कार्यभार पदभार ग्रहण करते ही जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को बताया प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए स्पष्ट

चित्र
सहसवान नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा ने संभाला कार्यभार  पदभार ग्रहण करते ही जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को बताया प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील को नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा के रूप में नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। नवागत एसडीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार शौर्य अरोड़ा 2024 बैच के IAS अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। नवागत एसडीएम ने स्पष्ट किया कि तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सीधे SDM तक पहुंचेगी जनता...

भारतीय किसान यूनियन हल संगठन का कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया

चित्र
भारतीय किसान यूनियन हल संगठन का कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय  मांगों को लेकर किया जल सत्याग्रह रिपोर्ट किशन शर्मा  बदायूं भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि जनपद की सभी तहसीलो से गरीव किसानो को निराशा मिलती है तहसील में एक लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग तक साफ और सही मामलो को उलझन में डालकर किसानो से तहसील के चक्कर लगवाते है किसानो के कामो में देरी करने वाले ऐस कर्मचारियों को निलंबित किया जाये यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए किसानों को खरीदी गई खाद की अनिवार्य रसीद दी जाए नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक एवं दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं गांव से देशी शराब का ठेका हटाए जाए जिससे स्कूल बच्चे और महिलाओं को दिक्कत होती है किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी ऋण के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं किसान हितैषी बनाया जाए इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

सपा छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार सहसवान पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत

चित्र
सपा छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार सहसवान पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत  रिपोर्ट किशन शर्मा  बदायूँ: समाजवादी छात्र सभा के लिए सहसवान निवासी मोहम्मद सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है उनके मनोनयन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिम क़ादरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहेगा। बधाई देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मो सालिम क़ादरी के अनुभव और ऊर्जा से छात्र सभा जनपद में और अधिक सशक्त होगी। बधाई देने वालों में सपा नेता गजेंद्र सिंह यादव एडव...

सट्टे की खाई वाड़ी करते दो गिरफ्तारदोनों से 3360 की नकदी डायरी पेन इत्यादि सामान बरामददोनो अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने मामला किया

चित्र
सट्टे की खाई वाड़ी करते दो गिरफ्तार दोनों से 3360 की नकदी डायरी पेन इत्यादि सामान बरामद दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने मामला किया दर्ज रिपोर्ट किशन शर्मा  बदायूं: थाना कोतवाली उझानी मैं तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मैं थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह जब गस्त पर थे तो उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो लोग अलग-अलग स्थान पर सट्टे की खाई बड़ी कर रहे हैं उन्होंने पुलिस टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया उन्होंने अपना नाम मनीष गुप्ता उर्फ छन्नू पुत्र बृजेश कुमार तथा दूसरे ने अपना नाम बंटी उर्फ गौरव पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला भर्रा टोला गौतमपुरी थाना कोतवाली उझानी बताया गिरफ्तार किए गए दोनों सट्टेबाजों से₹3360 की नगदी तथा डायरी सट्टे की पर्ची एवं पेन इत्यादि सामान बरामद कर मौके से मौके पर सभी सामान सील कर लिया।  उप निरीक्षक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों सटोरियों के विरुद्ध अपराध संख्या 340 धारा 13 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बाइक देने से किया इनकार, तो लाठी डंडों की बाइक स्वामी पर कर दी बौछारबाइक स्वामी गंभीर रूप से घायल,

चित्र
बाइक देने से किया इनकार, तो लाठी डंडों की बाइक स्वामी पर कर दी बौछार बाइक स्वामी गंभीर रूप से घायल, एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला कराया दर्ज घायल बाइक स्वामी का पुलिस ने कराया चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम भोजीपुरा पावई निवासी अशोक पुत्र अतर सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बाइक मांगने के लिए उसके घर पर कालू चरन पुत्र राजबहादुर दो अज्ञात लोगों के साथ आए तथा बाइक मांगने लगे मैं इनकार कर दिया लोगों ने लाठी डंडों से बौछार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसके शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।  पुलिस ने कालू चरन के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 255 धारा 333 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल कालू चरन को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है।

संघटक राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को दिलाई गई शपथ

चित्र
संघटक राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को दिलाई गई शपथ   रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान (बदायूं) संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत भारी संख्याओं में छात्र-छात्राओं ने शपथ में भाग लेकर उत्तम प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा-'नशा हमारे जीवन को धीरे-धीरे करके नष्ट करने का कार्य करता है। इसलिए हमें अपने घर एवं आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा।  नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्म स्वरूप सिंह ने कहा-' नशा मुक्त भारत में सर्वाधिक योगदान हमारे देश के युवाओं का रहता है ।यदि हमारा देश का युवा पहल करें तो हमारा देश प्रगति कर सकेगा।  नोडल अधिकारी डॉ ब्रहमस्वरुप ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई कि वह अपने आसपास या अपने परिचित सभी को नशे से दूर रहने का आग्रह करेंगे। कार्यक्रम में (असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी )डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ .रजनी गुप्ता, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य ,डॉ .राजेश सिंह, डॉ .सौरभ नागर , डॉ. नवीन कुमार,डॉ. नीति सक्स...

सालिम क़ादरी बने समाजवादी छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी समर्थकों में खुशी की

चित्र
सालिम क़ादरी बने समाजवादी छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी समर्थकों में खुशी की लहर बदायूँ: समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी ने संगठन का विस्तार करते सहसवान के निवासी मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिम क़ादरी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहेगा। बधाई देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मो सालिम क़ादरी के अनुभव और ऊर्जा से छात्र सभा जनपद में और अधिक सशक्त होगी। बधाई देने वालों में सपा ...