सहसवान नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा ने संभाला कार्यभार पदभार ग्रहण करते ही जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को बताया प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए स्पष्ट

सहसवान नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा ने संभाला कार्यभार 



पदभार ग्रहण करते ही जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को बताया प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील को नवागत उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा के रूप में नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। नवागत एसडीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार शौर्य अरोड़ा 2024 बैच के IAS अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

नवागत एसडीएम ने स्पष्ट किया कि तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सीधे SDM तक पहुंचेगी जनता की आवाज

शौर्य अरोड़ा के कार्यभार संभालने के बाद आमजन को भी उम्मीद है कि तहसील स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर आने वाले फरियादियों को त्वरित राहत दिलाना नई प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी चुनौती होगी।

अब देखना होगा कि नवागत SDM शौर्य अरोड़ा के नेतृत्व में सहसवान तहसील में प्रशासनिक कार्यप्रणाली कितनी प्रभावी होती है और जनता की शिकायतों के निस्तारण में कितना बदलाव देखने को मिलता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला