संदेश

कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण

चित्र
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को जनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मण्डलायुक्त ने सीसीटीवी से की जा रही मॉनीटरिंग को देखा तथा घाट पर जाकर जल स्तर को भी चेक किया। मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मेला ककोड़ा में तैयारियां इस प्रकार की हों कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मेला ककोड़ा एक प्रसिद्ध मेला  है जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शिविरों, घाट, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था, वॉच टावर आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, वृद्वजन हुए सम्मानित

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, वृद्वजन हुए सम्मानित जिस घर में बुजुर्गों का साया व आशीर्वाद होता है उस घर में भगवान का वास होता है - केंद्रीय राज्यमंत्री संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अध्यक्षता में डायट प्रेक्षागृह में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।  कार्यक्रम के दौरान जनपद व अन्य जनपद के 10 बुजुर्ग व बुजुर्ग दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, छड़ी, कान की मशीन ,कमर की बेल्ट आदि सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर  उसे सराहा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान हेतु शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं के साथ डाइट् परिसर से डीएम चौराहे तक वॉकाथन भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी देशवासियों को अपना परिवारजन कहकर संबोधि...

शिवा नायक बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष

चित्र
शिवा नायक बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष  बदायूं जनपद में संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शिवा नायक संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार वर्मा की  संस्तुति पर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जी के परामर्श से जनपद बदायूं के तेज तर्रार निर्भीक पत्रकार  शिवा नायक  बदायूं को जिला उपाध्यक्ष बदायूं पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया  आशा करता हूं कि टीवी 1 न्यूज़ के पत्रकार शिव नायक जनपद भर में भाईचारा व प्यार देते हुए संगठन के उत्थान के लिए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान देंगे  नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शिवा नायक भरोसा दिलाते हुए  कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसके प्रति पूरी वफादारी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे जनपद भर में संगठन से निष्पक्ष कर्मठ जुझारू पत्रकारों को जोड़ने का काम करेंगे जल्दी ब्लॉक तहसील स्...

बदायूं पुलिस ने लकड़ी व्यापारी के अपहरण के मामले का किया खुलासा

चित्र
बदायूं पुलिस ने लकड़ी व्यापारी के अपहरण के मामले का किया खुलासा  अपहरण के मामले में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा  पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कार,फोन,अवैध तमंचा, कारतूस किये बरामद अभियुक्त ने अपने खालू से पैसे ऐंठने व बदनाम करने के लिए अपहरण की बनाई थी योजना पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे में अन्य धाराओं की वृद्धि  पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को जेल भेजा  थाना अलापुर पुलिस ने कस्बा ककराला के पास अमरूद के बाग से पकड़ा संवाददाता मसर्रत अली बदायूं

इकरार अली बने राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष

चित्र
इकरार अली बने राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष  कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उनका स्वागत संवाददाता मसर्रत अली   बदायूं अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मंच के राष्ट्रीय महासचिव पराग प्रसाद रावत के निर्देश पर नितेश कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जनपद  बदायूं में इकरार अली को मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है  इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय  नेकपुर पर आज जिला अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त राजीव  गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया  इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि इकरार अली के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी आशा और विश्वास है कि वह पूरे जनपद में संगठन का विस्तार करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर मजबूती देने का काम करेंगे  इस मौके पर नवनियुक्त राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली ने कहा है कि पार्टी ह...

मसर्रत अली बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला महासचिव

चित्र
मसर्रत अली बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला महासचिव  बदायूं प्रदेश प्रभारी आशीष कुमार वर्मा पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा जी की यह संस्तुति पर व राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जी के परामर्श से जनपद बदायूं से तेज तर्रार निर्भीक पत्रकार मसर्रत अली जिला ब्यूरो चीफ दैनिक प्रियांशी विचारधारा बदायूं को जिला महासचिव बदायूं पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया  आशा करता हूं कि मसर्रत अली जनपद भर में भाईचारा व प्यार देते हुए संगठन के उत्थान के लिए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान देंगे  नवनियुक्त जिला महासचिव मसर्रत अली ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसके प्रति पूरी वफादारी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे

मयंक गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर किया लोगों को प्रेरित

चित्र
मयंक गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर किया लोगों को प्रेरित संवाददाता मसर्रत अली  सहसबान (बदायूं) मयंक गुप्ता ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में पहुंचकर रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया उसके साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने मयंक गुप्ता के  जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान किया बता दें। मयंक गुप्ता अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व में भी जरूरतमंदों के लिए विभिन्न अवसरों पर अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं,उनका मानना है, कि इस सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती उन्होंने कहा हर किसी को अपने दायित्व का  निर्वहन करना चाहिए जिससे जरूरतमंदों की मदद होने के साथ ही शरीर में नए रक्त का संचार हो सके वही रक्तदान के बाद रामनिवास गुप्ता  हॉस्पिटल पर डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने मयंक गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई इस मौके पर सौरव गुप्ता, शिव यादव, मोहित यादव, मोहम्मद उमर सैफी,  हरवेश यादव, राधेश्याम राणा, पिंटू मोदी, दर्शन कश्यप, ललतेश शाक्य, लोकेश कुमार गुप्ता, माधव गुप्ता,आमिर शरीफ कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।