संदेश

डीप टी .एम .एस. (Deep T.M.S) मशीन असाध्य मानसिक रोगो की चिकित्सा के लिए एक वरदान

चित्र
डीप टी .एम .एस. (Deep T.M.S) मशीन असाध्य मानसिक रोगो की चिकित्सा के लिए एक वरदान रोहित सेठ की खास रिपोर्ट  वाराणसी।मानसिक बीमारियों में आज भी 40% बीमारियां ऐसी है जो कि दवाइयों या चिकित्सा से ठीक नहीं होती। गंभीर मानसिक बीमारियां जैसे डिप्रेशन, ओ.सी.डी., एंजाइटी, सिजोफ्रेनिया के पुरे तरह ठीक नहीं होने से व्यक्ति परिवार और समय पर बोझ बन जाता है। इसी समस्या को हल करने हेतु विज्ञान निरंतर प्रयासरत रहती है।  मैग्नेटिक स्टिमुलेशन यद्यपि 1980 से ही प्रचलित है लेकिन इजराइल की ब्रैनसवे कंपनी ने ये मशीन तैयार करके असाध्य मानसिक रोगो की चिकित्सा के लिए एक वरदान दिया है। इस मशीन को डीप टी .एम .एस. (Deep T.M.S) कहते है। निम्नलिखित बीमारियों में 80% से अधिक कारगर है जैसे डिप्रेशन (Depression), ओ. सी. डी(OCD), धूम्रपान की लत (Smoking addiction), अन्सियस डिप्रेशन (Anxious depression), मोटापा (obesity), स्किज़ोफ्रेनिआ (Schizophrenia), अल्झाइमर डिजीज (Alzhiemer disease), आटिज्म (Autism), बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder), क्रोनिक पेन (Chronic pain), मल्टीपल स्क्लेरोसिस ...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर ने नवग्रह वाटिका में किया वृक्षारोपण और बच्चों में वितरित किए पेड़!

चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर ने नवग्रह वाटिका में किया वृक्षारोपण और बच्चों में वितरित किए पेड़! रोहित सेठ  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परमानंदपुर स्थित नवग्रह वाटिका में पर्यावरण एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी ने वृक्षारोपण किया और उपस्थित बच्चों में पेड़ का वितरण भी किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति के द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है ।पर्यावरण की दृष्टि सेबहुत सी संस्थाएं काम करती हैं पर जो आपका विजन है वह काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पर्यावरण पूरे मानव जाति के लिए सबसे बड़ी समस्या है नभ में जल में वायु में तीनों जगह आज की तारीख में प्रदूषण है जलकल के लोगों से जो सुना है 120 फीट तक पानी पीने योग्य नहीं है ।हवा की शुद्धता के लिए हम प्रयास कर रहे हैं आसमान में ही प्रदूषण है जब तक हम जागरूक नहीं होंगे आने वाली पीढ़ी हमें इसके लिए माफ नहीं करेगी ।और इसके लिए हमें जन सहभागिता की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि सितंबर ...

काशी के चार वरिष्ठ पत्रकार ओबरा में पत्रकार गौरव अवार्ड 2023 से हुए सम्मानित

चित्र
काशी के चार वरिष्ठ पत्रकार ओबरा में पत्रकार गौरव अवार्ड 2023 से हुए सम्मानित रोहित सेठ  वाराणसी। ओबरा स्थित होटल के सभागार में रविवार को आयोजित पत्रकार गौरव अवार्ड महा सम्मेलन में काशी के चार वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित किया गया।  समारोह के मुख्य अतिथिगण सर्वश्री स्वामी आनंद जी महाराज (प्रखर राष्ट्रवादी प्रभमत संत प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रखर संत, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के गुरु), महा स्वामी श्री मद् धर्म दत्त जी महाराज (महामण्डलेश्वर, दिल्ली) श्री महंत पूज्य जन्मेजयशरण जी (जनकी घाट, अयोध्या, उ प्र)  डा मुकेश साहू माहेश्वरी (पूर्व सांसद, गुजरात) रहे।  समारोह का शुभारंभ स्वरूप बने राम ,लक्ष्मण सीता हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि गण ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथियों ने सनातन धर्म के प्रति आदर व सम्मान करने का सभी आवाहन किया। सभी अंगतुको का आभार पत्रकार, समाजसेवी सरिता गिरि ने की। समारोह के मुख्य अतिथि डा मुकेश साहू माहेश्वरी (पूर्व सांसद, गुजरात) ने पत्रकार गौरव अवार्ड महासम्मेलन मे शामिल काशी के वरिष्ठ पत्रकार ड...

भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आजमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन पर 151 पौधों का वितरण किया गया

चित्र
भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन पर 151 पौधों का वितरण किया गया  रोहित सेठ  वाराणसी।भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज शिवपुर स्थित कांशीराम आवास में विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन पर 151 पौधों का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश इंजीनियर अशोक यादव एवं मुख्य अतिथि मनीष पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी रहे। इस अवसर पर भारतीय पथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम हमारे सभी शाखाओं में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद बलिराम कनौजिया, चेतगंज वार्ड के पूर्व पार्षद शंकर साहू,संस्था के अध्यक्ष बांके लाल, रौशन अग्रहरि, लक्खू सोनकर, गुड्डू चौहान, संतोष गुप्ता, मंगल सिंह,देवेन शाह, रमेश राजभर, सुनील केशरी,शिव जी चौरसिया सहित काफी संख्या में पथ विक्रेता बंधु मौजूद रहे।

विश्व हिंदू महासंघ योगी जी के जन्मदिन को हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएगा. डॉ गीता रानी। रोहित सेठ डॉ गीता रानी प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई । बैठक में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आगामी ५ जून को ५२ वें वर्ष में प्रवेश करने पर साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । तय किया गया कि, योगी जी का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। डॉ गीता रानी प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार 5 जून को महासंघ के सभी साथी प्रातः काल स्नान ध्यान करके भगवान आदित्य सूर्य को जल देकर प्रार्थना करेंगे कि , लोक संन्यासी योगी आदित्यनाथ सूर्य जैसे प्रचंड आभा से युक्त , ऊर्जस्वी, तेजस्वी , यशस्वी , चिरायु व स्वस्थ हों। इसी कामना के साथ योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण करेंगे। 6 जून को गौ सेवा, 7 जून को वृक्षारोपण, 8 जून को साधु संतों का सम्मान , 9 जून को दीन दुखियों की मदद, 10 जून को हनुमान चालीसा , सुंदरकांड का पाठ व 11 जून को रक्तदान करेंगे ।

चित्र
विश्व हिंदू महासंघ योगी जी के जन्मदिन को हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएगा. डॉ गीता रानी।  रोहित सेठ  डॉ गीता रानी प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई । बैठक में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आगामी ५ जून को ५२ वें वर्ष में प्रवेश करने पर साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । तय किया गया कि, योगी जी का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा।   डॉ गीता रानी प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार 5 जून को महासंघ के सभी साथी प्रातः काल स्नान ध्यान करके भगवान आदित्य सूर्य को जल देकर प्रार्थना करेंगे कि , लोक संन्यासी योगी आदित्यनाथ सूर्य जैसे प्रचंड आभा से युक्त , ऊर्जस्वी, तेजस्वी , यशस्वी , चिरायु व स्वस्थ हों। इसी कामना के साथ योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण करेंगे।...

श्री अनुराग सिंह ठाकुर और श्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के समापन समारोह में लिया हिस्सा

चित्र
श्री अनुराग सिंह ठाकुर और श्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के समापन समारोह में लिया हिस्सा रोहित सेठ  *खेलो इंडिया प्लेटफार्म, खेल में उत्कृष्टता और राष्ट्र की सेवा में अनुशासित, समर्पित तथा कर्त्तव्य-केंद्रित युवाओं के निर्माण से संबंधित है: श्री अनुराग ठाकुर *67 पदकों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी रही पहले स्थान पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री गृह एवं खेल श्री निशीथ प्रमाणिक ने वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज मुझे बहुत संतुष्टि मिली है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप खेलो इंडिया अभियान ने एक क्रांति का रूप ले लिया है। खेलो इंडिया गेम्स एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से आयोजित किए जाता हैं जहां विविध पृष्ठभूमि के एथलीट भाग लेते हैं और एक मंच पर अपनी विविधता साझा करते हैं। यह खेल की उत्कृष...

उन्नाव ब्रेकिंग अजगैन के पास नवाबगंज का पूरा मामला उन्नाव पुलिस प्रताड़ना से युवती ने

चित्र
उन्नाव ब्रेकिंग अजगैन के पास नवाबगंज का पूरा मामला उन्नाव पुलिस प्रताड़ना से युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास युवती की हालत नाजुक स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया नवाबगंज चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने युवती से अभद्रता घर आकर लड़की ने दुपट्टे से लगाई फांसी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में कराया भर्ती इसीलिए कहता हूं कि अगर पुलिस प्रशासन समय रहते ही उचित कार्रवाई कर ले तो आम जनता मजबूरी में ही आत्मदाह ना करें सके युवती को किया कानपुर के लिए रेफर सवाल सिर्फ एक उठता है कि आखिर पुलिस प्रशासन किस बात का इंतजार करते हैं जब घटना घटित हो जाए तब फर्जी निभाने के लिए वहीं प्रशासन उपस्थित हो जाता है जिम्मेदार ग्रुप पर विशेष तौर से ध्यान दें जिला ब्यूरो चीफ शिवांशु मौर्या पत्रकार