महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, साइबर सुरक्षा पर किया

महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक


रिपोर्ट मसर्रत अली 
बदायूं। विकास खंड वजीरगंज एवं सलारपुर में सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों को दूर रखने की अपील करते हुए साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। वहीं जेएस हेव फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन प्रीती चौहान ने वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं तथा 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 हेल्पलाइन के बारे में बताया।

सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉश एक्ट एवं बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों से लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी इन्द्रपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला