तड़के सुबह पत्नी की विदा करने पहुंचा ससुराल पति पिता के इनकार करने पर दामाद ने तमंचे से गोली मारकर किया घायलघर में मची अफरा तफरी, आरोपी दामाद घर से भागने में हुआ सफल पीड़ित
तड़के सुबह पत्नी की विदा करने पहुंचा ससुराल पति
पिता के इनकार करने पर दामाद ने तमंचे से गोली मारकर किया घायल
घर में मची अफरा तफरी, आरोपी दामाद घर से भागने में हुआ सफल
पीड़ित के भाई ने आरोपी दामाद के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने घायल का कराया चिकित्सा परीक्षण गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय किया रेफर:
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रदनोल अजीजपुर निवासी महिपाल पुत्र यादराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसके भाई राजाराम ने अपनी पुत्री पूजा की शादी जनपद संभल के थाना केला देवी के ग्राम लहर कमालपुर निवासी चंद्रभान पुत्र बनवारी के साथ की थी पारिवारिक विवाद के चलते मेरी भतीजी पूजा अपने पिता राजाराम के घर रह रही थी।
पत्र में बताया तड़के सुबह 6:30 बजे के लगभग दामाद चंद्रभान पूजा को बुलाने के लिए घर पर पहुंचा जहां उसके पिता ने पूजा को भेजने से इनकार कर दिया तो चंद्रभान ने धमकी दी अगर पूजा की विदा नहीं की तो लाशों के ढेर बिछा दूंगा इतना कहते ही चंद्रभान ने तमंचे से मेरे भाई राजाराम के ऊपर जान लेने की नीयत से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों को देखकर आरोपी चंद्रभान जान से मार देने की धमकी देकर भागने में सफल हो गया।
घायल राजाराम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजाराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हालत गंभीर होने पर परिवरीजन राजाराम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।
महिपाल के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी दामाद चंद्रभान के विरुद्ध अपना संख्या 229 धारा 109 / 1,351/3, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चंद्रभान की तलाश प्रारंभ कर दी है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें