सहसवान/दहगवां : पत्रकार योगेंद्र सिंह की दादी का निधन, गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

सहसवान/दहगवां : पत्रकार योगेंद्र सिंह की दादी का निधन, गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


रिपोर्ट मसर्रत अली 
बदायूं। दहगवां क्षेत्र से FM NEWS के जिला संवाददाता योगेंद्र सिंह की दादी जी का दुखद निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिवंगत दादी जी का अंतिम संस्कार संभल स्थित सांकरा गंगा घाट पर किया गया, जहाँ सैकड़ों ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

योगेंद्र सिंह की दादी के निधन पर पत्रकार जगत ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अंतिम संस्कार के अवसर पर पत्रकार सौरभ गुप्ता, मसर्रत अली, मुकीम अंसारी, मोहित यादव, जयकिशन सैनी, सैयद तुफैल अहमद, मोहम्मद तारिक, सगीर खान सहित अन्य पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला